गणित विभाग के शिक्षक राम जी गिरि को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, विद्यालय परिवार ने दी बधाई
पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज (एबीआईसी), रेणुकूट के गणित विभाग के वरिष्ठ शिक्षक राम जी गिरि को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षक राम जी गिरि के शैक्षणिक योगदान एवं सेवाओं की सराहना करते हुए हिण्डाल्को प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ला तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है।









