Home / Uncategorized / ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस ने भावभिनी दी अंतिम विदाई, चार साल थी ड्यूटी

ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस ने भावभिनी दी अंतिम विदाई, चार साल थी ड्यूटी

ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस ने भावभिनी दी अंतिम विदाई, चार साल थी ड्यूटी
धानापुर चंदौली जनपद कोतवाली चंदौली मे उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह (55) की बुद्धवार सुबह निधन हो गई। इसके बाद पुलिस महकमे मे शोक छा गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गई। रोते विलखते परिजन चंदौली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। तत्पश्चात शव परिजनो को सौप दिया। चंदौली पुलिस ने ससम्मान श्रद्धासुमन अर्पित कर दरोगा को अंतिम विदाई दिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह मंगलवार को ड्यूटी के बाद भोजन करके रात्रि मे बैरक मे सो गये। सुबह जब देर तक नही उठे। तो साथियो के जगाने पर कोई सुगबुगाहट नही मिली। तो इसकी जानकारी अधिकारियो को दी गई। आनन-फानन मे पुलिस ने जिला चिकित्सालय मे भर्ती किया। डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। विजय बहादुर सिंह मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के उपेंदा गांव के रहने वाले थे। सिपाही के पद से पुलिस सेवा शुरु करने के बाद पदोत्तति पाकर उपनिरीक्षक बन गये थे। प्रथम दृश्ट्या हृदय गति रुकने से नींद मे मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस संबंध मे सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वह एक अच्छे ब्यक्ति थे। सेवानिवृत्त से चार साल पहले ही चल बसे। अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *