Home / Uncategorized / जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा त्रिमुहानी घाट’ का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा त्रिमुहानी घाट’ का स्थलीय निरीक्षण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
दिनांक 28.09.2026 को जनपद महराजगंज में कानून-व्यवस्था, जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से त्रिमुहानी घाट , महराजगंज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्रिमुहानी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति तथा जलस्तर का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घाट की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संबंधित थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घाट के आसपास लगातार गश्त करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *