पूर्वांचल राज्य /चंदौली
ब्यूरोचीफ –रुद्र पाठक
सकलडीहा। थाना सकलडीहा पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग के दौरान नागेपुर रोड के पास से एक व्यक्ति को 36 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.2 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की शाम करीब 5:50 बजे सकलडीहा पुलिस टीम नागेपुर रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान नगीना राय (55) पुत्र स्व. बद्री राय, निवासी सिरोहूपुर, थाना सकलडीहा के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लाइसेंसी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में देशी शराब खरीदकर एकत्र करता था और बाद में सकलडीहा कस्बे में सुबह-शाम उसे बेचता था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 188/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस की नजर है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।










