Home / Uncategorized / दो होमगार्ड जवानों की विदाई पर नम हुईं आंखें, सम्मान के साथ दी गईं शुभकामनाएं

दो होमगार्ड जवानों की विदाई पर नम हुईं आंखें, सम्मान के साथ दी गईं शुभकामनाएं

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली ) पल्टू मिश्रा
घुघली। होमगार्ड घुघली कंपनी के दो होमगार्ड जवानों की विदाई के अवसर पर आयोजित समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ। कंपनी कमांडर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त/विदा हो रहे होमगार्ड जवान राकरन एवं अर्जुन प्रसाद शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान सहकर्मियों और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
समारोह में दोनों जवानों के कार्यकाल और सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। विदाई के दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, रामचरितमानस, छड़ी एवं छाता भेंट किया गया। सहकर्मियों ने कहा कि लंबे समय तक विभाग में सेवाएं देने वाले दोनों जवानों की कमी महसूस होगी।
कार्यक्रम में जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल, बीओ सत्यनारायण, पीसी तारकेश्वर मणि, रामनारायण यादव, योगेंद्र तिवारी, योगेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, राजाराम, श्री नारायण मिश्रा, रामकेवल, अखिलेश चौधरी, हरिगोविंद सिंह, राजबहादुर, सुरेश यादव, भीम प्रसाद, घूरहु यादव, रामसूरत, सुभाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों जवानों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *