चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर पितृपक्ष में जीवित्पुत्रिका के दिन शनिवार को तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धाभाव से अपने पितरों का श्राद्ध किया।
पंडित मुन्ना मिश्रा के मार्गदर्शन में हर साल की तरह इस साल भी विधि-विधान से तर्पण किया गया, जो पितृ विसर्जन तक चलेगा। सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक श्रद्धालु गंगा में नाभि तक जल में खड़े होकर जौ, चावल, काली तिल और फूल से तर्पण करते हैं।
पंडित मुन्ना मिश्रा ने बताया कि तर्पण पूर्वजों के लिए की जाने वाली पूजा है। 15 दिनों तक यह पूजा करने से पितरों की कृपा मिलती है, जिससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इससे पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।
इस मौके पर सनत कुमार त्रिपाठी, रमेश पाल, भरत रस्तोगी, पप्पू पांडेय, वीरेंद्र मौर्य, नागेंद्र सिंह, राजा यादव, डब्बू गुप्ता, अनंत बहेलिया, कैलाश बहेलिया, रामाधार बहेलिया, दिनेश सेठ, अमरनाथ ठठेरा, राकेश चौरसिया, आलोक केशरवानी, अजय मिश्रा, पुद्दन सेठ, सत्यम रस्तोगी, टीनू रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, अवधेश ठठेरा समेत कई लोग मौजूद रहे।










