Home / Uncategorized / दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रशासन की पैनी नजर! घुघली में सीओ सदर अंकुर गौतम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रशासन की पैनी नजर! घुघली में सीओ सदर अंकुर गौतम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
सीओ, मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार,थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी ने किया निरीक्षण, दशहरा पर्व को लेकर लिया तैयारियों का जायजा

घुघली, महराजगंज। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में घुघली कस्बे में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम, मजिस्ट्रेट शिव कुमार, तहसीलदार नायब विवेक श्रीवास्तव थानाध्यक्ष घुघली, घुघली चौकी प्रभारी,सहित संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर निरीक्षण किया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर प्रशासन का विशेष जोर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर है। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *