पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राजकीय आईटीआई बलिया परिसर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एससीएसपी के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। शिविर में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमत्री माटीकला रोजगार योजना तथा निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण एवं अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, शीलू कुमारी, रवीन्द्र कुमार सिंह सहित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के राकेश कुमार साहु, मधु सागर, जितेन्द्र सिंह एवं विवेकानन्द सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार साहु द्वारा किया गया। अंत में अधिकारियों ने युवाओं से योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन










