पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
बजाज फिन सर्व एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही सक्षम परियोजना अंतर्गत तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता तथा प्रोडक्ट डेवलपमेंट वर्कशॉप कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी,श्रीमती पूनम मौर्य द्वारा भट्टी लोहता,वाराणसी मे किया गया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे उद्यमियों को सक्षम और सशक्त करने के लिए निरंतर योजनाएं लागू की है, जिस मंशा को यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने अपनी विभिन्न योजनाओं से संपूर्ण किया है,अध्यक्ष महोदया ने सक्षम परियोजना द्वारा उद्यमियों को सक्षम करने के लिए ईडीआईआई की टीम को बधाई दी।
बजाज फिन सर्व की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी पालिसी के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश के 5 जिलों वाराणसी,मऊ,गोरखपुर, कुशीनगर एवं अयोध्या तथा गुजरात में प्रोजेक्ट सक्षम का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जायेगा।
उद्यमिता विकास संस्थान की सुश्री लक्ष्मी विश्वकर्मा ने बताया कि ईडीआईआई के महानिदेशक डा० सुनील शुक्ला के कुशल नेतृत्व तथा परियोजना निदेशक डा० अमित कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास की दिशा में सक्षम परियोजना के द्वारा प्रयासरत है।
प्रोजेक्ट सक्षम का उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बजाज फिन सर्व एवं ईडीआईआई सूक्ष्म उद्यमियों की वित्तीय साक्षरता में दृढ़ता से विश्वास करता है। इस हेतु ईडीआईआई द्वारा तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता तथा प्रोडक्ट डेवलपमेंट वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मैं चयनित सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर हैंड होल्डिंग सपोर्ट भी किया जायेगा। यह कार्यक्रम हितग्राहियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है. इस परियोजना के तहत उद्यमों को वित्तीय जागरूकता, डिजिटल साक्षरता, इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, बजट, नकदी प्रवाह प्रबंधन, व्यवसाय विस्तार आदि के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमती सीमा अग्रवाल स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट द्वारा लाभार्थी उद्यमियों को बिज़नेस डेवलपमेंट पर सेशन प्रदान किया गया।










