Home / Uncategorized / महराजगंज पुलिस में प्रमोशन की खुशी, हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने दारोगा

महराजगंज पुलिस में प्रमोशन की खुशी, हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने दारोगा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली पल्टू मिश्रा
महराजगंज,जनपद महाराजगंज पुलिस विभाग में पदोन्नति की खुशी देखने को मिली, जब हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता को पदोन्नत कर दारोगा (उपनिरीक्षक) बनाया गया। पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार दिलीप गुप्ता को 28 फरवरी 2026 को हेड कांस्टेबल पद से पदोन्नत कर उपनिरीक्षक (दारोगा) बनाया गया। इसके बाद 16 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने उन्हें कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बताया जाता है कि दिलीप गुप्ता वर्ष 2018 में कांस्टेबल से पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने थे और वर्तमान समय में थाना परसामलिक में तैनात हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के दम पर उन्होंने यह पदोन्नति हासिल की है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें फ्लैग लगाकर सम्मानित किया और उनके बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी ईमानदारी और लगन से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
दिलीप गुप्ता की पदोन्नति से पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और साथियों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *