Home / Uncategorized / घोसिया में तरावीह का कुरआन मुकम्मल, हाफिज अनवर अली को दी गई मुबारकबाद

घोसिया में तरावीह का कुरआन मुकम्मल, हाफिज अनवर अली को दी गई मुबारकबाद

भदोही जनपद के नगर पंचायत घोसिया स्थित वार्ड नंबर 10 चौधरी नगर के दर्जियान मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में रमजानुल मुबारक के दौरान पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह में 26वें दिन कुरआन पाक मुकम्मल किया गया।

तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर देर रात नमाजियों ने मस्जिद के इमाम हाफिज अनवर अली और हाफिज क़ैश को मुबारकबाद दी और उनके लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर हाफिज अनवर अली ने बताया कि रमजानुल मुबारक के तीसरे अशरे की ताक रातों में एक रात ऐसी होती है, जिसमें की गई इबादत हजारों महीनों की इबादत से बेहतर होती है, जिसे शब-ए-कद्र की रात कहा जाता है। उन्होंने सभी लोगों से रमजान के आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की।

इस मौके पर हसन अली, मोहम्मद पप्पू, नजरुद्दीन, हसन अली, दिलशाद अहमद समेत बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *