Home / Uncategorized / पिपरी में दूसरी बार मनोनीत वार्ड सदस्य बने प्रदीप सिंह (रानू) बधाइयों का दौर शुरू

पिपरी में दूसरी बार मनोनीत वार्ड सदस्य बने प्रदीप सिंह (रानू) बधाइयों का दौर शुरू

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) स्थानीय पिपरी नगर पंचायत में राज्यपाल द्वारा मनोनीत पिपरी वार्ड सदस्यों की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9(1)(घ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने श्री प्रदीप सिंह उर्फ रानू को दूसरी बार वार्ड सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया

पिपरी नगर पंचायत से श्री प्रदीप सिंह उर्फ रानू, श्री प्रमोद जायसवाल एवं श्री कृष्ण कुमार गौड़ को भी पिपरी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और मनोनीत सदस्यों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मनोनीत सदस्य श्री प्रदीप सिंह उर्फ रानू ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं

यह दायित्व मेरे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेता हूँ।

संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और समाज के हर वर्ग की सेवा करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। आप सभी वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और साथियों के सहयोग से मैं इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा।”

घोषणा के बाद नगर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और आमजन द्वारा नवमनोनीत सभासदों को शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *