पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामदगी में 05 बोरियों में अल्टीनेटर के पार्ट्स, घटना में प्रयुक्त औजार, नगदी ₹9,700/- और एक चोरी की मोटर साइकिल (टीवीएस अपाचे, नं0 UP63AR3410) शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।
15 मार्च, 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज में जनरेटर के अल्टीनेटर चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई के तहत 17 मार्च, 2026 को बुड़हर कला रोड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 4 मार्च को ग्राम मानपुर निवासी विजय बहादुर सिंह के घर से अल्टीनेटर चोरी कर तांबा निकालकर बेच दिया। शेष पार्ट्स को बेचने की फिराक में थे।
बरामद मोटर साइकिल की जांच में पता चला कि यह वाहन थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर से चोरी हुआ था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 317(5) भारतीय दंड संहिता के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय भेजा गया।









