Home / Uncategorized / श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेक समारोह के श्री राम तारक आंध्र आश्रम में अंतर्गत होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेक समारोह के श्री राम तारक आंध्र आश्रम में अंतर्गत होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में प्रबंध न्यासी वी वी सुंदर शास्त्री एवं अन्य विशिष्ट जनों ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता कर बताया कि परमपूज्य स्वामी श्री श्री श्रीराम भद्रेन्द्र सरस्वती द्वारा स्थापित श्री राम तारक आंध्र आश्रम, मानसरोवर, वाराणसी के विशाल एवं पावन प्रांगण में श्री राम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 18 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य रूप से श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेक समारोह होना है
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, श्रीमद् वाल्मीकि रामायण का पारायण, हवन-पूजन, धार्मिक प्रवचन, अंगराग सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें श्रद्धालु एवं भक्तजन बड़ी संख्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।मुख्य कार्यक्रमों में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन, अंगरंग (अंगराग) कार्यक्रम तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। दिनांक 30 मार्च 2026 को समापन समारोह के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
यह विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान सनातन धर्म के संरक्षण, लोककल्याण एवं विश्व शांति की कामना से आयोजित किया जा रहा है।
आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव में भाग लें तथा भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *