Home / Uncategorized / थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने डंपर चालकों को दी सख्त चेतावनी

थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने डंपर चालकों को दी सख्त चेतावनी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

चंदौली जनपद अंतर्गत साहबगंज थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने भारतमाला परियोजना में लगे डंपर चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें नशे की हालत में वाहन को कतई न चलाएं। सरकार द्वारा निर्धारित वाहन गति नियम का पालन करें नियम का उल्लंघन करने के वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने डंपर चालकों के साथ-साथ उनके मालिकों को भी चेताया कि आप अपने वाहन चालक ड्राइवर पर विशेष नजर रखें जिससे कि सड़क पर चलने वाले किसी भी राहगीर के साथ अप्रिय घटना ना हो। भारी वाहन को चलाना विशेष सावधानी का कार्य होता है।इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें।
थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने यह भी कहा कि वाहन के समस्त कागजात पूर्ण होने चाहिए। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से चल रहे वाहन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तेज रफ्तार के कारण पूर्व में एक्सीडेंट की घटनाएं घटित हो चुकी है ।जिसे ध्यान में रखते हुए आप लोगों को निर्देशित किया जा रहा है।
नियम का उल्लंघन करने को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।
इसलिए धीमी रफ्तार में वाहन को चलाएं। जिससे कि वाहन पर पूर्ण रूप से कंट्रोल रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *