Home / Uncategorized / रेनूसागर में राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर ‘पीपीई जागरूकता’ प्रतियोगिता आयोजित

रेनूसागर में राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर ‘पीपीई जागरूकता’ प्रतियोगिता आयोजित

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

अनपरा/सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुसागर पावर डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर “अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) को जानें” विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा हेड सुरक्षा अरविंद सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल पर पीपीई के सही उपयोग व रख-रखाव के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पीपीई के विभिन्न प्रकार, उनके उपयोग, रख-रखाव एवं सुरक्षा मानकों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं।

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समझ और जागरूकता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, ज्ञान और व्यावहारिक समझ के आधार पर किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे सुरक्षित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जा सके।
मूल्यांकन की भूमिका मनीष सिंह, ललित खुराना, सौम्या मिश्रा एवं मोहित सक्सेना ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा विभाग के शैलेश श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *