Home / Uncategorized / सिसवा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष

सिसवा बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/सिसवा बाजार।
स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर परिसर स्थित संघ स्थान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में भारतीय हिन्दू नव वर्ष “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा” का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए और कार्यक्रम की शुरुआत आद्य सरसंघचालक को सामूहिक प्रणाम के साथ की गई।
इसके पश्चात परम् पवित्र भगवा ध्वज को नमन करते हुए भारत माता के चित्र सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र पर पुष्प, माला, अक्षत एवं रोली अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित आमजन को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति व परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सिसवा नगर संघचालक मोहन लाल अग्रवाल, नगर कार्यवाह अमित पूरी, अरविंद आचार्य, अमरनाथ खरवार, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रमोद मदहेसिया, योगेश जायसवाल, मनोज केसरी, संजय जायसवाल, रामकृष्ण मिश्रा, रंगी लाल, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, हनुमान वर्मा, राहुल, सुनील रौनियर, विजय जायसवाल, संतोष मदहेसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *