Home / Uncategorized / ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन को मिली नई टीम, डॉ. शिवम बने अध्यक्ष

ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन को मिली नई टीम, डॉ. शिवम बने अध्यक्ष

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों की औपचारिक पुष्टि की गई।
चुनाव में डॉ. शिवम को एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं डॉ. संजय यादव सचिव और डॉ. रवि सहाई कोषाध्यक्ष के पद पर यथावत बने रहेंगे। डॉ. विजय सिंह को वैज्ञानिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरीश के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. बीवी श्रीवास्तव को अध्यक्ष-निर्वाचित नामित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. दिलीप यादव, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. पंकज और डॉ. चंदन को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. कौशल को ‘एक्सेम्प्लरी सर्विस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं क्लिनिकल केस प्रस्तुतियों के दौरान डॉ. शुभम, डॉ. आलोक, डॉ. चंदन, डॉ. अनुपम और डॉ. पंकज ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. एससी गोयल ने किया और अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए बेहतर कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *