पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन नवसंवत्सर पर दशाश्वमेध घाट मार्ग स्थित चितरंजन पार्क प्रांगण में श्री हरि हरा महादेव फाउण्डेशन द्वारा दर्शनार्थी, श्रद्धालुओं के लिए हेतु चावल, साम्भर, समोसा, मीठा माँ आदि अन्नपूर्णा का प्रसाद वितरण किया गया
मौके पर संस्था के संस्थापक कृष्णा प्रसाद व व्यवस्थापक मूर्ति जी ने संयुक्त रूप से बताया कि हम सभी सनातनी हिंदू नव संवत्सर से नव वर्ष की शुरूआत करते है आज इसी उपलक्ष्य में श्री हरि हरा महादेव फाउंडेशन द्वारा भक्तों के लिए दिव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, साथ ही संस्था द्वारा प्रतिदिन ऐसे ही व्यवस्था की जानी है










