पूर्वांचल राज्य ब्यूरो घुघली
राजाराम गुप्ता संवाददाता
जनपद महराजगंज के घुघली ब्लाक में तैनात खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार जो कि ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए मनरेगा से पक्का काम कराया गया था इस बार शासन से थोड़ा पैसा आया उस पर भी खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार ने पेमेंट करने में मनमानी किए और जब उनसे उपाध्यक्ष प्रधान संघ घुघली राजाराम गुप्ता से मोबाइल द्वारा बात किया गया तो खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार द्वारा कहा गया कि हमारे तरफ से कोई गलत पेमेंट नहीं हुआ है। तो उनसे कहा गया कि ठीक है अगर आपके द्वारा कोई गलत पेमेंट नहीं हुआ है तो आप बधाई के पात्र हैं और कल आप ब्लाक आयेंगे तो खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि ठीक है कल ब्लाक पर मुलाकात होगा उसके बाद हमने घुघली ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों को मैसेज कर दिया गया कि कल खण्ड विकास अधिकारी के साथ मीटिंग रखा गया है और सभी सम्मानित ग्राम प्रधान ब्लाक पर उपस्थित हुए लेकिन खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार ब्लाक पर उपस्थित नहीं हुए और अपना मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं कर रहे थे और कोई जवाब नहीं दिए इसका मतलब यह हुआ कि घुघली ब्लाक के ग्राम प्रधानों के लिए खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार को कोई महत्व नहीं है। और जिस ग्राम सभा का TDS कट चुका है उसका पेमेंट क्यों रुका है उसका जिम्मेदार कौन है इन सभी सवालों का जवाब खण्ड विकास अधिकारी महोदय को देना होगा।
घुघली ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार द्वारा ग्राम प्रधानों के मनरेगा द्वारा कराया गया कार्य में भुगतान करते समय किया गया मनमानी










