Home / Uncategorized / खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत,दो की हालत गंभीर

खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत,दो की हालत गंभीर

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

वाराणसी–गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह फूड अड्डा रेस्टोरेंट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गौरव सिंह (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद सोनू (18) और सृष्टि (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दीनदयाल अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।बताया गया कि गौरव घर से इंटरव्यू की बात कहकर निकला था और दोस्तों के साथ लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *