Home / Uncategorized / खड़े ट्रक से चार टायर चोरी,करीब 2 लाख का नुकसान

खड़े ट्रक से चार टायर चोरी,करीब 2 लाख का नुकसान

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

बहरामपुर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चार टायर चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी गए टायरों की कीमत करीब 2 लाख रुपये है।जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मोहम्मद नवाब गाजीपुर से सरिया उतारकर वापस लौटा था और चौबेपुर स्थित निर्माणाधीन आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के सामने बहरामपुर हाईवे पर ट्रक खड़ी कर अपने घर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ट्रक के चारों टायर खोल लिए।आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।ट्रक मालिक शिवाकांत यादव ने इस मामले में चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *