Home / Uncategorized / चोरों ने घर के पास खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

चोरों ने घर के पास खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के बलुआ मार्ग स्थित सुगुंलपुर गांव में चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार,सुगुंलपुर गांव निवासी हरजीत यादव की बाइक नंबर यूपी 65 ईजे 0594 घर के बगल में बने शेड में खड़ी थी।जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरुवार करीब 12 बजे हरजीत यादव दवा लेने बाजार गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला।बाइक चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *