देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम, अंतरराष्ट्रीय मुकाबले बनेंगे मुख्य आकर्षण
पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
चोलापुर क्षेत्र के नवापुरा (रामबाग) स्थित व्यायामशाला परिसर में 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दंगल स्वर्गीय मुन्नी पहलवान, स्वर्गीय श्रीनाथ पहलवान एवं दया पहलवान की स्मृति में आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार दंगल में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित रेलवे और सेना के नामी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतिम मुकाबला होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारत केसरी स्तर के पहलवान आमने-सामने होंगे।
दंगल में गोपाल यादव (अंतरराष्ट्रीय पहलवान), किशन पहलवान (डीएलडब्ल्यू वाराणसी), सुनील पहलवान (सारनाथ) सहित कई चर्चित पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बोंटी पहलवान (भारत केसरी), आशीष पहलवान (भारत केसरी), अंकुश पहलवान (अंतरराष्ट्रीय), सक्षम पहलवान, अभिषेक नागर, शनि गिरि (एशियाई स्तर), यशवंत गिरि (राष्ट्रीय), भीम पहलवान (हरियाणा कुमार), रिंकू पहलवान (उत्तर प्रदेश पुलिस), सौरभ पहलवान (एशियाई) एवं अनिल पहलवान (मिर्जापुर केसरी) भी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन समिति में फुलचंद उस्ताद, छेदी यादव, बहाल यादव, कल्लू यादव, प्यारे पहलवान, सुबेदार पहलवान, लालचंद पहलवान एवं सटरु यादव सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संरक्षक विनोद कुमार यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य) हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक खेल का आनंद लें और दंगल को सफल बनाएं।










