छः रिक्त पदों में मात्र दो से चलाया जा रहा कार्य फोरम में गंदगी का लगा अंबार
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। जनपद में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की स्थापना कलेक्ट्रेट परिसर में 2011 से प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व उसी कैंपस में पानी टंकी के पास संचालित हो रहा था। फिलहाल उपभोक्ता आयोग पर नजर डाला जाए तो नाहीं वहां कर्मचारी भरपूर हैं और नाहीं कोई बाउंड्री है जहां अधिवक्ता व कर्मचारी अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। फोरम के कार्यों को मात्र दो बाबूओ द्वारा निपटाया जाता है जिसमें पेशकार का कार्य विजय शंकर यादव द्वारा और बाबू का कार्य कुशाग्र द्वारा किया जाता है जबकि 6 कर्मचारियों का रिक्त स्थान है सबसे महत्वपूर्ण सवाल तो यह है कि यहां के स्टेनोग्राफर का पोस्ट 8 साल से रिक्त चल रहा है लेकिन किसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर सुधीर राय द्वारा कार्यों को संपादित कराया जाता है वर्तमान में अध्यक्ष के पद पर रामचंद्र सदस्य गण के पद पर दिनेश कुमार गुप्ता व सुषमा पांडे कार्यरत हैं उपभोक्ता फोरम में कुल 11994 मामले अभी तक दाखिल है और 9716 मामले 15 मार्च 2026 तक निस्तारित किए जा चुके हैं तथा 2278 मामले वर्तमान में विचाराधीन है हालांकि के बावजूद भी निस्तारित मुकदमों की संख्या अच्छी है उपभोक्ता फोरम के वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एन सिंह का कहना है कि यहां की हालत बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। गंदगी का अंबार और खानाबदोशों के बीच तथा बकरियो एवं कुत्तों के बीच में रहना पड़ता है बाउंड्री वॉल की कोई व्यवस्था नहीं है फोरम के अध्यक्ष द्वारा सुरक्षा के लिए बार-बार लिखा जाता है लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है मात्र एक दो होमगार्ड द्वारा काम चलाया जा रहा है।










