पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस लाईन जनपद में 343 पुलिस आरक्षी प्रशिक्षुओं की ट्रेनिग करायी जा रही है। जिसमें आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों का इनडोर परीक्षा 17 से 25 मार्च तक प्रतिदिन समय सुबह 08.00 -10.00 बजे तक पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में संचालित कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में पहुंचकर चल रहे परीक्षा कार्यक्रम जिसमें आज का विषय (चतुर्थ समूह) भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनशिलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल की परीक्षा संचालित हो रही थी, जिसका पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव व कक्ष निरीक्षक मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों के चल रहे इनडोर परीक्षा का किया औचक निरीक्षण










