पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी के भाजपा नेता और पत्रकार स्व. राजेंद्र श्रीवास्तव की 7वीं पुण्यतिथि शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके दरवाजे पर सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी और पत्रकार बंधुओं ने स्व. श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र श्रीवास्तव एक कर्मठ, निष्पक्ष और समाज के प्रति समर्पित पत्रकार थे, जिनकी लेखनी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व प्रधान बघौच संतोष सिंह ‘बच्चा’, बेलहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान बेलहरी अनिल सिंह, भिखारी गिरी, बाबू भैया, हरि महाराज सिंह, पूर्व प्रधान मुड़ाडीह दीनदयाल सिंह, पूर्व प्रधान मुड़ाडीह भीम यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम शंकर सिंह, अक्षयबर चौबे, सुनील ओझा, बबलू पांडे, संतोष तिवारी और राजीव चतुर्वेदी प्रमुख थे। परिवार के सदस्यों में सतीश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव और उनके दोनों पुत्र पंकज श्रीवास्तव व नीरज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र श्रीवास्तव की सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि










