घोसिया/भदोही। पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर पत्रकार मोहम्मद मासूम की ओर से समस्त नगरवासियों, जनपदवासियों एवं प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी गई। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भावना को मजबूत करता है।
मोहम्मद मासूम ने अपने संदेश में कहा कि यह मुकद्दस त्योहार हमें त्याग, सब्र और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद के इस पावन अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें तथा अपनी खुशियों में उन्हें भी शामिल करें।
उन्होंने आगे कहा कि ईद का चांद नई उम्मीदों, खुशियों और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सभी लोग आपसी मेल-मिलाप के साथ इस त्योहार को मनाएं और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें।
अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी नगर, जनपद व प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।










