पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। एजेंसी प्रबंधन ने कंपनी के निर्देशों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग तिथि के आधार पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की सूचना जारी की है।
जारी सूचना के मुताबिक 13 मार्च 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को 19 मार्च 2026 को गैस वितरण किया जाएगा। वहीं 14 मार्च की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को 20 मार्च तथा 15 मार्च 2026 की बुकिंग कराने वालों को 21 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर दिया जाएगा। राज गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने बताया कि इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को अगली गाड़ी आने पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर ही आकर गैस प्राप्त करें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बुकिंग तिथि के आधार पर होगा गैस वितरण, राज गैस सर्विस ने जारी की नई व्यवस्था










