Home / Uncategorized / सिसवा बाजार में भारतीय नववर्ष पर गौ पूजन व द्वीपयज्ञ, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की गयी कामना

सिसवा बाजार में भारतीय नववर्ष पर गौ पूजन व द्वीपयज्ञ, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की गयी कामना

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/सिसवा बाजार।
20 मार्च।
भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रमी संवत् 2083 के शुभ अवसर पर सिसवा बाजार स्थित श्री कृष्ण गौशाला में हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में गौ पूजन एवं द्वीपयज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना कर नववर्ष के मंगलमय आगमन का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वीपयज्ञ संपन्न कराया गया। उपस्थित लोगों ने आहुति देकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की। गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में हिंदू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया सहित नितेश श्रीवास्तव, अंकित लाठ, आशीष अग्रवाल, रविराज जायसवाल, रवि यादव, सुनील रौनियार, शुभम केडिया, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, जय हिंद गुप्ता, अमित पुरी, योगेश जायसवाल, विकास जायसवाल, राजकुमार, आशुतोष भालोटिया, अंकित केडिया, विशाल सिंह, श्याम दत्त पांडे, सुरेश खरवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *