Home / Uncategorized / थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम के द्वारा

थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम के द्वारा

पूर्वांचल राज ब्यूरो
महराजगंज /घुघली पल्टू मिश्रा

लेहड़ा मंदिर थाना क्षेत्र बृजमनगंज में भ्रमणशील होकर ,मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत , में महिलाओं ,बालक व बालिकाओं को एकत्रित कर बाल विवाह व नए कानून की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *