Home / Uncategorized / अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा श्यामदेउरवा क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा बरईपार पर पहुंचकर ईद की नमाज के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया

अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा श्यामदेउरवा क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा बरईपार पर पहुंचकर ईद की नमाज के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली पल्टू मिश्रा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील भी की गई।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ईद के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *