Home / Uncategorized / शक्तिनगर में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड कोयला ट्रक बना काल

शक्तिनगर में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड कोयला ट्रक बना काल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

शक्तिनगर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सोनभद्र के एनसीएल खड़िया–दूधीचुआ मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से अचानक भारी मात्रा में कोयला नीचे गिर गया, जो पीछे आ रही बाइक पर सवार दो युवकों पर जा गिरा।

इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उसका इलाज जारी है घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों का संचालन लंबे समय से धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाम समाप्त कराया।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या को उजागर करती है,

जिस पर पुलिस-प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *