पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
पिपरी (सोनभद्र) स्थानीय थाना अंतर्गत रेणुकूट चौकी की पुलिस ने 20 मार्च की रात चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। उपनिरीक्षक कुँवर सिंह की निगरानी में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुर्धवा मोड़ से रनटोला होकर दुद्धी–म्योरपुर मार्ग में कुछ लोग जंगल में चोरी का सामान छिपाकर उसे बेचने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। रात्रि के अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर कुछ लोग जंगल में छिप गए, लेकिन दो व्यक्तियों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
उदय राज पुत्र लक्ष्मण अगरिया, उम्र 22 वर्ष, ग्राम सूपाचुआ थाना म्योरपुर, सोनभद्र
राजेश कुमार उर्फ बहिरा पुत्र रामजीत अगरिया, उम्र 32 वर्ष, ग्राम सूपाचुआं थाना म्योरपुर, सोनभद्र
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ दिन में इलाके की रेकी करते थे और रात में सूने घरों व दुकानों में चोरी करते थे। चोरी का सामान जंगल में छिपाकर बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे। उन्होंने फरार आरोपियों की पहचान भी करवाई।
पुलिस के अनुसार बरामद सामान थाना पिपरी में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026 एवं 45/2026 से संबंधित है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 331(2)/305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय भेजा गया।पुलिस फरार अभियुक्तों की खोज में जुटी हुई










