Home / Uncategorized / कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के नवनिर्माणाधीन मंदिर में कलश स्थापना कर की जा रही पूजा अर्चना

कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के नवनिर्माणाधीन मंदिर में कलश स्थापना कर की जा रही पूजा अर्चना

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित नवनिर्माणाधीन मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभावसर पर प्रथम दिवस को कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी डॉ नीरा गुप्ता के संग विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश की स्थापना की गई और आज नवरात्रि के तृतीय दिवस पर विधिवत रूप से विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा कर्मचारिगण ने मिलकर पूजा पाठ और भजन कीर्तन किया l
कुलपति ने मंदिर में कलश स्थापित कर विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की उन्नति और समाज में शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन से  पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और एकता को भी बढ़ावा देते हैं। चैत्र नवरात्री के प्रत्येक दिवस पर समस्त अनुष्ठानिक कार्यों का निर्वहन डॉ पुष्पा मिश्रा और समस्त प्राध्यापकगण द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारी, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं और इस पावन आयोजन में प्रतिभाग कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *