प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बलिया के वीर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। जितना जोश-खरोश के साथ मेरे बारे में व सहयोग के बारे में अपनी अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त किया गया,बताया गया ऐसा कुछ भी नहीं है। हां इतना जरूर है कि बार एवं बेंच द्वारा अधिवक्ताओं के विषमताओं एवं परेशानियों को पहले पायदान पर रखकर जो पहल को गई उसका ही सकारात्मक परिणाम आपकी सफलता है साथ ही सेनानियों के स्मृति दिवस समारोह को सराहना करते हुए व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धाभाव से श्रद्धांजलि अर्पित की। और बागी बलिया के चाहे वो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मगंल पांडे हो या 1942 के अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले चित्तू पांडेय हो या अन्य समस्त सेनानी हो सभी जाबाजों को श्रद्धांजलि देते हुए तहे दिल से नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील विशेषकर बलिया के अधिवक्ताओं एवं आमजन से किया। उक्त उदगार जनपद बलिया के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने क्रिमिनल बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय के प्रांगण में आयोजित बागी बलिया के वीर सेनानियों का स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इससे पूर्व प्रशासनिक न्यायमूर्ति/हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति निगम ने साथ आये न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद सिद्धार्थ वर्मा, बार काउंसिल ऑफ़ यू पी इलाहाबाद के अध्यक्ष राकेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष सी एल पांडे ,हाईकोर्ट के अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अश्वनी दूबे, मोटर क्लेम के न्यायाधीश उमेश पांडेय, फौजदारी बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, सिविल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे, ए डी जे प्रथम पुनीत गुप्ता, विशेष न्यायाधीश गण, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रथमकांत, प्रमोद कुमार गंगवार, हरीश कुमार, राम कृपाल, अपर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश सरला दत्ता,सी जे एम शैलेष पांडेय, सिविल जज(सी डी) गार्गी शर्मा, अतिरिक्त सिविल जज(सी डी)/सचिव प्राधिकरण संजय गौड़,सिविल जज(जू डी) पूर्वी/जे एम प्रथम सृष्टि त्रिपाठी,सिविल जज(जू डी) पश्चिमी स्निग्धा प्रधान, जे एम द्वितीय प्रियंका यादव, एफ टी सी3 विवस्वान प्रकाश , एफ टी सी 2 सुरभि सिंह, विशाल शर्मा एवं महासचिव गण भूपेंद्र सिंह ,अजय पांडे आदि अधिवक्ताओं संग मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पूजन अर्चन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इसी क्रम में अखिलेश कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से अपने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी।अंत में अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने कार्यक्रम के भव्यता एवं सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। तथा न्यायिक प्रक्रिया सकारात्मक एवं सुचारु ढंग से संचालित रहे सहयोग की अपेक्षा की। इस कार्यक्रम का संचालन रतन प्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने किया।










