Home / Uncategorized / परतावल में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, बच्चों में दिखा खासा उत्साह

परतावल में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, बच्चों में दिखा खासा उत्साह

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर में मदरसा अरबिया रिजबिया फैजानुल उलूम दारुल कस्बा में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा कर देश, समाज और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नए-नए कपड़े पहनकर बच्चे काफी खुश नजर आए और एक-दूसरे को ईदी देकर अपनी खुशियां साझा कीं।
पूरे क्षेत्र में ईद के पर्व को लेकर उत्सव का माहौल रहा। लोगों ने प्रेम, सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *