Home / Uncategorized / मिशन शक्ति अभियान: पुलिस की पहल से महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता की नई रोशनी

मिशन शक्ति अभियान: पुलिस की पहल से महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता की नई रोशनी

पूर्वांचल राज ब्यूरो
महराजगंज/घुघली
थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा लेहड़ा मंदिर थाना क्षेत्र बृजमनगंज में भ्रमण कर मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं, बालकों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर बाल विवाह और नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 1930 के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया और इनसे बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे समाज में फैली इन बुराइयों के खिलाफ आगे आकर जागरूकता फैलाएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *