Home / Uncategorized / पंच प्रतिमाओं का फूलों से श्रृंगार के साथ भजनों पर झूमें अग्रबंधु

पंच प्रतिमाओं का फूलों से श्रृंगार के साथ भजनों पर झूमें अग्रबंधु

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। नवरात्री के अवसर पर युवा अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में स्थापित पंच प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रांगण में स्थापित प्रथम पूज्य भगवान गणेश व माता महालक्ष्मी, सरस्वती, काली सहित महाबली हनुमान की मूर्ति का फूलों से श्रृंगार किया और प्रसाद का भोग लगाया। इस अवसर पर अनिल राज एवं साथी कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत पर एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्वागत संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल तथा श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल का स्वागत हिमांशु अग्रवाल ने अंगवस्त्रम ओढ़ा कर किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी के अध्यक्ष रजत जायसवाल का स्वागत महामंत्री आमोद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ होली मिलन का जश्न भी होली गीतों की धुन पर नृत्य के साथ मनाया गया। सुनीता अग्रवाल ने समस्त अग्रबंधुओं का स्वागत टीका रोरी लगाकर किया। कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के सैकड़ो परिवारों के अग्रबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल मंत्री उपसभापति दीपक अग्रवाल, रोटरी ट्रेनर उत्तम अग्रवाल,अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल समाज राज किशोर चंद्र अग्रवाल धर्मशाला मंत्री बृज कमल दास अग्रवाल सहायक मंत्री अर्चना अग्रवाल अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंधक गरिमा टकसाली, अग्रसेन महाजनी के प्रबंधक पंकज अग्रवाल ‘एलआईसी’, अनिल अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, दिव्य विभव बंसल, विनय अग्रवाल, मनीष गुप्ता, चंद्र मोहन गर्ग, कुश चौधरी,अमीता अग्रवाल,स्वयं प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *