बादे नमाज़ मुल्क में अमन चैन की सलामती के लिये की गई दुआँ खानीं
पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
क्षेत्र के ईदगाह में शनिवार की सुबह 8.00 बजे ईदु-उल-फित्र की नमाज को मुस्लिम समुदाय के लोगों नें शान्ति पूर्व तरीके से नमाज़ को अदा किया। बादे नमाज ईदगाह में मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआँ खानीं की गई, साथ ही बादे नमाज़ एक दूसरें को सारे गिले शिकवे भूलकर गले लगाते हुये ईद की खुशियाँ मनाई। और मस्जिद के बाहर खड़े गरीब अहसहाय लोगों में खैरात़ जकात़ में जुटे रहे। वहीं चौबेपुर थानें की फोर्स मस्जिद के आस-पास सुरक्षा दृष्टिकोण से मौजूद रही। इसी तरह चौबेपुर थाना अन्तर्गत कौवापुर, पलकहाँ, अजाँव, धौरहरा, डुबकियांँ, कैथी आदि मस्जिदों में भी ईदु-उल-फित्र की नमाज़ शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। और नमाज़ अदाईगी के बाद मस्जिदों में मुल्क में अमन चैन, भाई चारे और सलामती की दुआँ खानीं करते हुये जमकर ईद की खुःशियाँ मनाई।










