गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा ने जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की। इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया जिनकी सोच और संकल्प ने युवाओं से लेकर समाजसेवियों तक एक मंच पर लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर सरकारी अस्पताल गली, गौस नगर, सोनिया तालाब, मुजाहिद नगर होते हुए मेवड़ापुर में होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड पहुंची।
वहां पहुंचने पर होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शम्सुज्जमा अंसारी और डॉ० जुबैर अंसारी ने सभी साइकिल चालकों का फूलमाला और तालियों से जोरदार स्वागत किया।
होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शम्सुज्जमा अंसारी ने कहा कि 20-30 साल पहले लोग आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करते थे। इससे उनका काम भी होता था उनका रूटिंग व्यायाम भी होता था और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता था। आज के आधुनिक युग में कोई शारीरिक श्रम नहीं कर रहें हैं जो बीमारी का मुख्य कारण है। सभी लोग अपने जरूरी कामों के साथ प्रतिदिन आधे घंटे का योग व्यायाम जरूर करें और जितना हो सके आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनी और प्रशंसनीय है जो भदोही जनपद को पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में आगे ले जा रहें हैं।
डॉ जुबैर अंसारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी अपने काम धंधे में इतने व्यस्त हैं कि अपने शरीर को फिट रखने के लिए समय नहीं निकाल रहे हैं जो बीमारी का मुख्य कारण है। सभी को सूर्योदय से पहले उठकर योग व्यायाम कोई खेलकूद अवश्य करना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रहें।
होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शम्सुज्जमा अंसारी और डॉ० जुबैर अंसारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर टीकापुर, कांजी हाउस, जौहरपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए मेवड़ापुर चौक पर इसका समापन हुआ ।
साइकिल यात्रा में बेचन सिंह, जय प्रकाश दुबे, मोहम्मद राफे, राम श्रृंगार चौधरी, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, महेंद्र यादव, कमलेश कश्यप, सरफराज अहमद, श्याम सुंदर बिंद, विपिन चौधरी, अभी कनौजिया, महमूद आलम, आशीष बिंद, धन शेखर चौधरी, अबू हुरैरा, हिमांशु चौधरी, उज्जवल गुप्ता, मोहम्मद इमरान, आर्यन यादव, आनंद बिंद, शाहिद आबिद, आदर्श बिंद, संदीप बिंद, फैज आलम, नैतिक कनौजिया, ताहा खान, अनुज चौधरी, अनुराग कुमार, रविंद्र बिंद, अजय बिंद, सक्षम बिंद,अंश बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।










