पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र। स्थानीय रेणुकूट व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक में जानकारी दी गई कि 2 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जबकि 7 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की गई।









