Home / Uncategorized / नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

नगर निगम बैठक से पूर्व 10 पार्षदों ने ली शपथ, जनसेवा से जुड़े चेहरों को मिला मौका

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

नगर निगम की बैठक से पहले रविवार को 10 नामित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वालों में सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरौत्रा, मुन्ना सरोज और सत्यनारायण साहनी शामिल रहे। इन सभी को राज्यपाल द्वारा नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है।
इनमें प्रह्लाद घाट क्षेत्र के सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’ का नाम विशेष रूप से चर्चा में रहा। बीएचयू के पूर्व छात्र रहे सुधीर त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। शहर में जनहित कार्यों, जरूरतमंदों की सहायता और विभिन्न सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी के चलते उनकी अलग पहचान बनी है।
सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’ संघ और भाजपा से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। स्थानीय से लेकर महानगर और राज्य स्तर के चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी संगठनात्मक पकड़ और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें नामित पार्षद बनाया जाना एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
शपथ ग्रहण के मौके पर महानगर मंत्री दिलीप साहनी, शोभित भारद्वाज, राहुल मिश्रा ‘चिंटू’, रिंकू सिंह, आनंद श्रीवास्तव, पंचदेव सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी और श्रीनिवास त्रिपाठी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *