Home / Uncategorized / विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर्णा फाउंडेशन एवं विद्यमा फाउंडेशन द्वारा Save Water, Save Life थीम के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर्णा फाउंडेशन एवं विद्यमा फाउंडेशन द्वारा Save Water, Save Life थीम के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

**वाराणसी,विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर्णा फाउंडेशन एवं विद्यमा फाउंडेशन द्वारा Save Water, Save Life थीम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहीद उद्यान पार्क, नगर निगम, वाराणसी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लिए सक्रिय रूप से प्रेरित करना रहा।इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली “Save Water – Save Environment” विषय पर आर्ट एग्जीबिशन प्रस्तुत की गई जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र (Certificate) एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर पूजा पांडे (डायरेक्टर, दिशा कॉन्वेंट स्कूल)ने कहा:
“जल ही जीवन का आधार है। बच्चों में जागरूकता लाकर हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
डॉ. विद्यासागर पांडे ने अपने संबोधन में कहा
“जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। यदि हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
आभा साहू ने कहा:“समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
डॉ. अजय दुबे (कार्यक्रम प्रबंधन) ने कहा:
“यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शुरुआत है। सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा:“इस प्रकार के सामाजिक प्रयास ही समाज को सही दिशा देते हैं। हमें मिलकर ऐसे अभियानों को और आगे बढ़ाना चाहिए।”
प्रदीप कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहा:
“जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है,
रंजीत कुमार ने कहा:
“अपर्णा फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम है।”
शशि शंकर पटेल (प्रेसिडेंट, USS फाउंडेशन) ने कहा:
“हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, और राहुल वर्मा ने कहा:“यदि हर व्यक्ति एक छोटा प्रयास करे, तो जल संकट जैसी बड़ी समस्या को भी रोका जा सकता है।”
डॉ. उदयशंकर भगत ने कहा:
“पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इस दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *