Home / Uncategorized / अनपरा में स्थानीय पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों पर कसा शिकंजा: 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनपरा में स्थानीय पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों पर कसा शिकंजा: 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में वारण्टियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत थाना अनपरा से संबंधित मुकदमा संख्या 1222/19, धारा 147, 148, 353, 332, 34 भा.द.वि. एवं 7 सीएलए एक्ट में वांछित कुल 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण संजय कुमार चौधरी पुत्र रामधनी भारती, निवासी रेनुसागर शिव मंदिर, थाना अनपरा, सोनभद्र (उम्र करीब 25 वर्ष)
कुलदीप पाल पुत्र चन्द्रिका पाल, निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 48 वर्ष)
राजेश यादव पुत्र मंगल यादव, निवासी बलिया खटाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 47 वर्ष)
के.के. शर्मा उर्फ कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा, निवासी गरबन्धा, थाना अनपरा, सोनभद्र (उम्र करीब 46 वर्ष)
हीरालाल पुत्र चन्द्रिका प्रसाद, निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 44 वर्ष)
पप्पू गुप्ता पुत्र रामसुन्दर गुप्ता, निवासी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 50 वर्ष)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी रेनुसागर, थाना अनपरा
हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा
हेड कांस्टेबल विजय कुमार, थाना अनपरा
कांस्टेबल सौरभ वर्मा, थाना अनपरा
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *