पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
रोहनिया/–वाराणसी के आराजी लाइन्स ब्लॉक मुख्यालय के सामने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक सोलर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन्स वाराणसी और निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में उपस्थित क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
यह शिविर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत यूपी नेडा द्वारा लगाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों और योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के साथ पूर्व उप-प्रमुख श्री शिवपूजन सिंह, प्रभारी ए.डी.ओ. पंचायत आराजी लाइन्स सतीश कुमार मौर्या, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान (बेलौड़ी) कमलेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, प्रधान भदरासी कल्पनात राय और प्रधान नियैसीपुर अशोक कुमार सत्ते सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिशंकर प्रजापति (पिंटू), पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व विधानसभा सचिव महेश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कनौजिया, हनुमान सोलर हाउस से आशीष श्रीवास्तव, पीयूष सिंह टीम और आदिल समेत अन्य साथीगण व क्षेत्रीय जनता भी मौजूद रही।










