Home / Uncategorized / वृद्धों के संग वेदांग फाउंडेशन ने बिताए आत्मीय पल; स्वास्थ्य जाँच और योग का आयोजन

वृद्धों के संग वेदांग फाउंडेशन ने बिताए आत्मीय पल; स्वास्थ्य जाँच और योग का आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

​वाराणसी। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित वेदांग फाउंडेशन द्वारा आज सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में एक ‘खुशियों भरा दिन’ आयोजित किया गया। तनावपूर्ण जीवन के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से फाउंडेशन के सदस्यों ने उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया।
​इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों की बीपी और शुगर की जाँच की गई। शरीर को स्फूर्त रखने के लिए उन्हें योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया गया। फाउंडेशन का यह प्रयास समाज को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनने और उन्हें समय देने की प्रेरणा देता है।वेदांग के सारे सदस्य शाश्वत चौबे, शिवांश मिश्रा, आयुश सिंह, सिद्धार्थ सिंह , पूजा सिंह और मनीष कुमार ने अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्यक्रम को सकुशल पूर्ण कराया । कार्यक्रम का संचालन श्री पीयूष श्रीवास्तव जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रवक्ता राजलक्ष्मी जी ने किया ।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *