Home / Uncategorized / शहीदों की यादगार में निकाली गई पदयात्रा,श्रम दान कर उन्हें किया गया याद

शहीदों की यादगार में निकाली गई पदयात्रा,श्रम दान कर उन्हें किया गया याद

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

मेरा युवा भारत वाराणसी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और अमरावती वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में चौबेपुर कस्बे में शहीदों के यादगार में पदयात्रा निकाली गई।पदयात्री हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत मां की जयकार लगाते कस्बे में भ्रमण किए।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद दिवस जिसे राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह के बलिदान की याद में मनाया जाता है, हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। 23 मार्च 1931 को ये तीनों वीर शहीद हुए थे। जिन्होंने अपने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, संघर्ष और समर्पण को याद करने का अवसर देता है।
संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं और समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान का संदेश देना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि बतौर अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय त्रिभुवन राम ने पदयात्रा का नेतृत्व तिरंगे झंडे के साथ किया। उन्होंने शहीदों के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की ।
इस मौके पर हरहुआ के ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय , जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय,नीरज पाल प्रधान , रामसूरत यादव, संतोष कन्नौजिया,डा बीर बहादुर सिंह,मनीष चौहान,शुभम सिंह,उत्तम तिवारी, घनश्याम दूबे, राणा चौहान, सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।संचालन सृजन चतुर्वेदी शिवम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *