Home / Uncategorized / भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ संवाददाता अब्दुल कलाम/जनपद महाराजगंज मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डल अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ-साथ संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्षों को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय के हाथों संपन्न हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहदां मण्डल में संजय श्रीवास्तव को मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया। जैसे ही इस घोषणा की जानकारी दी गई, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मण्डल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही पार्टी की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाएं तथा जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करें। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील रावत, रणधीर सिंह,सुभाष पांडे और रामा साहनी, नीरज चौधरी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *