Home / Uncategorized / पुरानी रंजिश में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला, घुघली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला, घुघली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदानन्द वर्मा ने पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में थाना घुघली पर मुकदमा संख्या 60/2026, धारा 109(1) एवं 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैकुण्ठी मंदिर के आगे सड़क के दाहिनी ओर बांस की झुरमुट के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सदानन्द वर्मा (23 वर्ष), पुत्र अशोक वर्मा, निवासी महंथ बाजार, नगर पंचायत घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि (प्रभारी, घुघली), कांस्टेबल आनन्द कुशवाहा, रजत प्रजापति एवं पृथ्वी सिंह चौहान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *